गौरव सिंघल, फतेहपुर। थाना पुलिस ने शान्ति भंग की आशंका में नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बता दे कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व कानून एवं शान्ति व्यवस्था हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर वीरेन्द्र सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में आज थाना फतेहपुर पुलिस ने चैकिंग व गश्त के दौरान प्रथम पक्ष के अब्दुल रहमान पुत्र बाबू, बाबू पुत्र फैयाज, मोहसिन पुत्र रागिव, समद पुत्र लियाकत, सूफियान पुत्र रागिव निवासीगण ग्राम दतौली मुगल थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर तथा द्वितीय पक्ष के बाबर पुत्र मंगता, रागिब पुत्र महफूज, आमिर पुत्र मंगता, याकूब पुत्र हसमत निवासीगण ग्राम दतौली मुगल थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर के बीच पूर्व से पंजीकृत मुकदमें को लेकर आपस में झगडा-फसाद कर रहे थे, शान्ति व्यवस्था भंग होने की पूर्ण सम्भावना के दृष्टिगत उपरोक्त दोनों पक्षों को ग्राम दतौली मुगल से अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
