शि.वा.ब्यूरो, खतौली। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर भाजपा के जिला मंत्री विनीत ठाकुर के कार्यालय पर पत्रकार सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों को सम्मानित करते हुए हिंदी पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा, लोकतंत्र में उसकी भूमिका तथा वर्तमान समय की चुनौतियों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने कहा कि लोकतंत्र का चैथा स्तंभ समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि पत्रकार दिन-रात मेहनत कर समाज की समस्याओं, जनभावनाओं और जनहित के मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं, इसलिए उनका सम्मान पूरे समाज का सम्मान है। उन्होंने हिंदी पत्रकारिता दिवस को केवल एक स्मृति दिवस नहीं बल्कि पत्रकारों के योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर बताया। उन्होंने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने देश की स्वतंत्रता, सामाजिक जागरूकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की आंख और कान होते हैं, जो जनता और सरकार के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर कार्य करते हैं।
इस अवसर पर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तहसील अध्यक्ष सचिन गुप्ता, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष शेखर चैहान, डॉ. अंकुर प्रकाश गुप्ता मानव व हवलेश पटेल आदि ने भी अपने विचार प्रकट किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता केएस भौज्ञान व संचालन भाजपा नगर अध्यक्ष प्रवीण ठकराल ने किया। कार्यक्रम में बिलाल अख्तर, रिंकू गुप्ता, सचिन गुप्ता, विशाल कौशिक, मोहम्मद शाहनवाज, विजय शास्त्री, आरिफ सिद्दीकी, वसीम अहमद, राजीव शर्मा, हवलेश पटेल, शमशाद अहमद, जुगनू शर्मा, बीके नाहारिया, राजकुमार विश्वकर्मा, शाहिद अंसारी, बसंत गौतम आदि को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक भाजपा जिला मंत्री विनीत ठाकुर ने सभी पत्रकारों का स्वागत करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में श्याम रहेजा, सौरभ सेठी, नीरज गोयल, अमित ठाकुर, शिवम सैनी, डॉ. सुधीर सैनी, प्रवीण ठकराल, कुशांक ग्रोवर, राजेश कुमार, मोनू मंगवानी, विकास पुंडीर एवं विनीत ठाकुर आदि का सराहनीय योगदान रहा।


