सिडको चेयरमैन ने निर्माणाधीन 50 बेड़ेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निरीक्षण किया

गौरव सिंघल, सहारनपुर। सिडको चेयरमैन वाईपी सिंह ने मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन 50 बेड़ेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सिडको एक मात्र ऐसी निर्माण एजेंसी है जो कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करती। साथ ही सिडको चेयरमैन ने निर्माण के दौरान मिली खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। 

सिडको चेयरमैन वाईपी सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि 50 बेड़ेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण कार्य दिसंबर 2026 तक पूरा किया जाना है। 50 बेड़ेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण धनराशि 16.62 करोड़ से तैयार किया जा रहा है। 50 बेड़ेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक का काम 70%पूरा हो चुका है। 
जनता का धन जनता के विकास में खर्च किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी के साफ निर्देश हैं कि काम की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि अभी मैने निरीक्षण किया है, निरीक्षण में कुछ कमियां सामने आई हैं उन्हें ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि अगर कोई कमी रहती है तो संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। स्टाफ कम होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि स्टाफ की कमी तो है मगर, प्राइवेट कंपनियों की तुलना में देखा जाए तो उनकी तुलना में स्टाफ पर्याप्त है। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता विनोद कुमार कर्दम, सीएमओ डा. प्रवीण कुमार, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर राठी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post