शि.वा.ब्यूरो, बेहट। थाना पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनन परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना प्रपत्रों के उपखनिज ले जा रहे एक डम्पर को पकड़ लिया। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में अवैध खनन रोकने के लिए टास्क फोर्स लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण में थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। औचक जांच के दौरान डम्पर नंबर UP 11 DT 1249 को संदिग्ध हालत में रोका गया, लेकिन चालक उपखनिज से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने तुरंत डम्पर को कब्जे में लेकर थाना बेहट में दाखिल कर दिया। कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने आगे भी सख्त अभियान जारी रखने की बात कही है।
उपखनिज ले जा रहे डम्पर को दबोचा, खनन माफियाओं में अफरा-तफरी
byHavlesh Kumar Patel
-
0
