मानवता में एकता, मानवता को जीवित रखना की थीम के साथ मनाया गया विश्व रेड क्रॉस दिवस, स्वयंसेवी महिलाओं को किया गया सम्मानित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। इण्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी के जनपद अध्यक्ष व जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन में विश्व रेड क्रॉस दिवस मानवता में एकता की थीम के साथ मनाया गया। विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर मानवता के लिये कार्य करने वाली 08 स्वयं सेवी महिलाओं दीपाली कौशिक, विनोद चौहान, प्रेमबाला, रजनी तनेजा, सोनिया सिंह, रुचि शर्मा, शिल्पा व पूनम को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी कुसुम वर्मा रही। अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी होतीलाल शर्मा ने की। कार्यशाला में डॉ. राजीव कुमार द्वारा बालिकाओं को विश्व रेड क्रॉस दिवस के विषय मे विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई।

डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि सर जीन हेनरी ड्यूनेंट के जन्मदिन को विश्व रेड क्रॉस दिवस के रूप में मनाया जाता है,  जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट आंदोलन का संस्थापक माना जाता है। उन्होंने बताया कि 08 मई को विश्व रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट दिवस (World Red Cross and Red Crescent Day) के रूप में मनाया जाता है, जो युद्ध और आपदाओं में निस्वार्थ सेवा करने वाले वालंटियर्स को समर्पित है। उन्होंने बताया कि यह दिन रेड क्रॉस के 07 मूलभूत सिद्धांतों - मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक सेवा, एकता और सार्वभौमिकता का जश्न मनाता है। उन्होंने बताया कि  इस वर्ष 8 मई को उनकी जयंती पर मानवता की सेवा और पीड़ितों की रक्षा का संदेश दिया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post