उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए

गौरव सिंघल, सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप द्वारा सर्किट हाउस सभागार में कन्या जन्मोत्सव, चौपाल व जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 10 नवजात बालिकाओं को बेबी किट देकर सम्मानित किया गया तथा बालिकाओं की माताओं को बेटी के जन्म की बधाई दी गयी। 

द्वितीय चरण में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई करते हुए उनके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में मा0 सदस्या द्वारा 11 प्रकरणों पर सुनवाई की गयी तथा प्राप्त प्रकरणों के त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में प्राप्त शिकायती प्रकरणों में 01 पूर्ति विभाग, 01 प्रकरण स्वास्थ्य विभाग, 02 प्रकरण साईबर क्राईम, 07 पुलिस विभाग (घरेलू हिंसा), सम्बन्धित प्राप्त हुये हैं। तृतीय चरण में सपना कश्यप द्वारा ग्राम नैनखेडा, विकासखण्ड रामपुर मनिहारान में लगाये गये निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी प्रिया यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश प्रताप सिंह, प्रभारी महिला थाना कुसुम भाटी, प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र बबीता तोमर, जिला मिशन समन्वयक नेहा शर्मा के साथ-साथ अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।  

Post a Comment

Previous Post Next Post