स्कूटी और छुरा सहित अवैध पशु कटानकर्ता सलमान गिरफ्तार

शि.वा.ब्यूरो, सहारनपुर। जनपद में अवैध पशु कटान के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली मंडी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से अवैध पशु कटान की सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर सलमान को एकता कॉलोनी के पास खाली पड़े कमरों के निकट दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से काफी मात्रा मे कटड़े का मीट, मृत कटड़े के अवशेष, लाल रंग की एक्टिवा स्कूटी और एक नाजायज छुरा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस, आर्म्स एक्ट और पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post