समाजसेवी पंकज कंबोज के ऑफिस उद्घाटन पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, बच्चों को बांटी साइकिले

शि.वा.ब्यूरो, बिहारीगढ़। समाजसेवी पंकज कंबोज की अनूठी पहल आज अपने ऑफिस के उद्घाटन पर शहीद उधम सिंह कंबोज फाउंडेशन ट्रस्ट के अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें लगभग 40 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। समाजसेवी पंकज कंबोज ने समाज में क्षेत्र के गरीब बच्चों को 60 साइकिल उपहार स्वरूप भेट की। कार्यक्रम में भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन अपने काफिले के साथ पहुंचे। विनय रतन ने कहा समाज में ऐसे कार्य समाज को जोड़ने का काम करते हैं और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में भूपेंद्र जस्सर, अजय कंबोज, सचिन कुमार, अन्वेष कंबोज, प्रवेश कश्यप के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post