कंपोजिट स्कूल डूंगर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, बुढाना। कंपोजिट स्कूल डूंगर में स्कूल प्रभारी प्रधानाध्यापक चौधरी जमील अहमद के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय में उपस्थित सभी बच्चों अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने भाग लिया। अभियान के दौरान संगीत के माध्यम से संचारी रोग के लक्षण व बचाव को जीत के माध्यम से बताया गया है। 

सहायक अध्यापक देवेंद्र कुमार ने बताया कि संचारी रोग अभियान एक सरकारी पहल है, जो मुख्य रूप से वर्षा ऋतु में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और फाइलेरिया जैसे रोगों को रोकने के लिए चलाया जाता है। स्कूल प्रभारी चौधरी जमील अहमद ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में आशा वर्करों द्वारा घर-घर जाकर सर्वे (दस्तक अभियान), कीटनाशक छिड़काव, साफ-सफाई, जल भराव की रोकथाम और जन जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाती है। उन्होंने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान का पहले चरण अक्सर अप्रैल या मानसून से पूर्व जो जन जागरूकता और साफ-सफाई पर केंद्रित होता है।

बता दें कि खंड शिक्षा अधिकारी किरण यादव के निर्देशों के अनुपालन में स्कूल प्रभारी चौधरी जमील अहमद के नेतृत्व में उक्त संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post