शि.वा.ब्यूरो, मेरठ। मंडलायुक्त भानू चंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में RTA की बैठक का आयोजन आयुक्त सभागार में किया गया, जिसमें मंडलायुक ने परमिट के नवीनीकरण और वाहनों के पृष्ठांकन में छूट के साथ धारा 86 की कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश दिये। मंडलायुक्त ने मंझली गाड़ियों की आयु सीमा बढ़ाने के लिए गाजियाबाद प्राधिकरण की नीतियों को मेरठ प्राधिकरण में लागू करने के आदेश दिये। मंडलायुक्त ने सीएनजी सेंटरों के लिए डीजीसी से राय लेकर आगामी बैठक में प्रकरण को प्रस्तुत करने का आदेश दिया।
बैठक में जिलाधिकारी वीके सिंह, एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्र, संभागीय परिवहन अधिकारी अनीता सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अम्ब्रिश कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राजेश कर्दम, गाजियाबाद के संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सियाराम वर्मा व संभागीय परिवहन अधिकारी पीके सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
