गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव रजापुर नौगांव के पास खारा कैनाल राजवाहे से मंगलवार को जिस अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने आज उसकी पहचान कर ली है। पुलिस निरीक्षक मिर्जापुर सूबे सिंह ने बताया कि तीन दिन के प्रयासों के बाद पुलिस को महिला के शव की शिनाख्त करने में सफलता मिली है।सूबे सिंह ने बताया कि इस महिला का नाम राखी कश्यप था। करीब 30 वर्षीय यह महिला बागपत थाने के गांव खामपुर की निवासी थी। करीब पांच वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी और उसके बाद उसके पति ने उसे तलाक दे दिया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद इस महिला के शव को सहारनपुर के मोर्चरी में रखा हुआ था। पुलिस की सूचना पर बागपत से महिला के परिजन आज तीसरे पहर सहारनपुर पहुंचे। पुलिस निरीक्षक सिंह के मुताबिक महिला के शव पर चोट के गंभीर निशान थे। पुलिस इस बात की जानकारी करने में लगी है कि इस महिला का शव मिर्जापुर इलाके में नहर में किसने फेंका था। पुलिस का कहना है कि जल्द ही महिला के कातिलों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
बागपत की राखी कश्यप का था नहर से बरामद महिला का शव
byHavlesh Kumar Patel
-
0
.jpg)