गौरव सिंघल, देवबंद। त्रिवेणी शुगर मिल का 2025-26 का पेराई सत्र संपन्न हो गया। शुगर मिल के यूनिट उपाध्यक्ष पुष्कर मिश्र ने किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि जिनके पास अभी भी गन्ना शेष है वह उसे चीनी मिल गेट या फिर क्रय केंद्र पर पहुंचा दें। इसके बाद उक्त पेराई सत्र को अंतिम रूप से बंद कर दिया जाएगा। पुष्कर मिश्र ने बताया कि 27 मार्च तक खरीदे गए समस्त गन्ने का भुगतान संबंधित गन्ना समितियों के माध्यम से किसानों के खाते में भेज दिया गया है।
त्रिवेणी शुगर मिल का पेराई सत्र संपन्न, मिल ने 27 मार्च तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान किया
byHavlesh Kumar Patel
-
0
