दिल्ली-देहरादून के 212 किलोमीटर लंबे छह लेन के ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे को नरेंद्र मोदी ने किया लोकार्पित

गौरव सिंघल, सहारनपुर। दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से तीन राज्यों दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के देहरादून तक बने 212 किलोमीटर लंबे बने छह लेन के ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इन राज्यों को समर्पित किया। इस एक्सप्रेस-वे को बनने में करीब तीन वर्ष लगे। इस पर वाहन बिना रूके फर्राटा भर सकेंगे। पूरी यात्रा में केवल ढाई घंटे व्यय होंगे। इस एक्सप्रेस-वे पर 16 प्रवेश और निकासी प्वाईंट पूरे कोरिडोर पर 12 फ्लाईओवर का निर्माण हुआ। छह टोल-प्लाजा का निर्माण कराया गया है।

इस एक्सप्रेस-वे पर करीब 13 हजार करोड़ रूपए की लागत आई है। 76 किलोमीटर सर्विस रोड़ का भी निर्माण हुआ है। 212 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे पर 62 फ्लाईओवर और 113 अंडरपास बनाए गए हैं। पर्यावरण का विशेष ध्यान रखा गया है। वन्य जीवों के लिए विशेष अंडरपास बनाए गए हैं। हाथियों के लिए सुरक्षित गलियारा बनाया गया है। पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास का यह अनूठा माडल है। इस पूरे एक्सप्रेस-वे का मुख्य आकर्षण 12 किलोमीटर लंबा वन्य जीव गलियारा है। इसके नीचे राजा जी नेशनल पार्क और शिवालिक वन्य क्षेत्र में हिरण, हाथी और अन्य वन्य जीव सुरक्षित और आसानी से एक दूसरे स्थान पर आ जा सकेंगे। इस कोरीडोर को इस तरह से बनाया गया है कि जिससे वाहनों की रौशनी और आवाज का नीचे वन्य जीवों पर कोई बुरा असर ना पड़ सके।
इस एक्सप्रेस-वे से जहां उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली की कनेक्टीविटी मजबूत हुई है। इससे पर्यटन को बहुत बढ़ावा मिलेगा। व्यापार और निवेश में तेजी आएगी। स्थानीय रोजगार के नए मौके उपलब्ध होंगे। राज्यमंत्री जसवंत सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने कहा कि यह सड़क मार्ग ही नहीं बल्कि रफ्तार का क्रांति पथ है। इस पर यात्रा छोटी और प्रभाव बड़ा होगा। यह उन्नत यातायात प्रबंधन का शानदार उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post