गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद में निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश को संरक्षित कराये जाने हेतु समस्त विकास खण्डो में अस्थाई गोवंश आश्रय स्थलों का संचालन किया जा रहा है, जिसमें जनपद के निराश्रित एवं बेसहारा गोवशों को संरक्षित कराया जा रहा है, जिसके लिए समस्त गो आश्रय स्थलो पर सरंक्षित गोवंश के भरण पोषण हेतु भूसा एवं हरे चारे की आवश्यकता रहती है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 एमपी सिंह ने कहा कि वर्तमान में भूसे के उत्पादन को दृष्टिगत रखते हुए अपेक्षा की गयी है कि जनता को निराश्रित गोवंश के प्रति जागरूक करते हुए लोगों को दान में भूसा आदि देने हेतु प्रेरित किया जाये। उन्होंने अपील की है कि संरक्षित किये जा रहे निराश्रित गोवंश के भरण पोषण में सहयोग करते हुए अधिक से अधिक मात्रा में भूसा, हरा चारा, चोकर आदि अपने निकटतम खण्ड विकास अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, गोवंश आश्रय स्थल पर सम्पर्क कर दान देने का कष्ट करें तथा गोवंश की सेवा कर पुण्य लाभ उठाएं।
डॉ0 एमपी सिंह ने अपील की है कि गोवंश के दान में देने के लिये भूसा, हरा चारा, चोकर आदि की उपलब्धता नहीं है तो नकद धनराशि के रूप में दान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह दान अपने निकटतम खण्ड विकास अधिकारी अथवा उपमुख्य, पशु चिकित्साधिकारी को देकर रसीद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो गौ प्रेमी न्यूनतम 10 कुन्तल भूसा अथवा दान में 11,000 रूपये की धनराशि दान करेंगे, उन्हें प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यदि आनलाइन दान देना चाहते हैं या अपना नाम गोपनीय रखना चाहते हैं तो जनपद स्तर पर संचालित निम्न खाते में भी सीधे धनराशि हस्तान्तरित या बैंक के माध्यम से जमा कर सकते हैं:- बैंक का नाम- एक्सिस बैंक, सहारनपुर
खाते का नाम- निराश्रित पशु एवं गोवंश आश्रय स्थल। खाता संख्या - 919010045445930
आई0एफ0एस0सी0कोड - UTIB0003398
