अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर पूरी तरह बन्द रहेंगे आबकारी अनुज्ञापन

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अवकाश डा० भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर आबकारी अनुज्ञापनों को पूर्ण दिवस बन्द रखे जाने का प्राविधान है। अतः जनपद की समस्त आबकारी दुकानें यथा देशी शराब, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप के फुटकर अनुज्ञापनों तथा थोक अनुज्ञापनों यथा सी.एल.-2, एफ.एल.-2/2बी, भांग की थोक एवं फुटकर अनुज्ञापनों, एफ.एल.-6/7 बार अनुज्ञापन तथा एफ.एल.-16/17 अनुज्ञापन एफ.एल.-39 एवं एम.ए.-2 व 4 अनुज्ञापनों को दिनांक 14-04-2026 को डा0 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती 14 अप्रैल पर पूर्ण दिवस बन्द रखी जायेंगी। उन्होंने कहा कि इस बन्दी के लिए अनुज्ञापियों को किसी प्रकार के प्रतिफल / अभिकर में छूट आदि देय नहीं होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post