भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

गौरव सिंघल, सहारनपुर। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी का करीब 50 दिन बाद भी कोई पता नहीं चला है। वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। उनकी गुमशुदगी सदर थाने में दर्ज है। गिल कॉलोनी निवासी पुनीत त्यागी 29 जनवरी को घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। उनकी पत्नी ममता त्यागी की तरफ से सदर थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह आईटीसी जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं है। काफी तलाश के बाद भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही। बता दें, कि पुनीत त्यागी भाजपा के महानगर अध्यक्ष रहे हैं। हालांकि कुछ विवादों में फंसने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से वह किसी बड़े कार्यक्रम में नजर नहीं आए थे। वहीं, पुलिस का कहना है कि जल्दी ही उन्हें तलाश कर लिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post