डीएम उमेश मिश्रा ने कसे गैस कम्पनियों के अफसरों के पेंच, ईकेवाईसी के नम्बर जारी

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जिला पूर्ति अधिकारी हरि ओम उपाध्याय ने बताया कि जनपद में एलपीजी3 की सुचारू आपूर्ति बनाये रखने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा आयोजित विक्रय अधिकारियों एवं समस्त गैस वितरको की बैठक में जनपद के जिला समन्वयक एलपीजी, विक्रय अधिकारी बीपीसी द्वारा जनपद में एलपीजी की उपलब्धता के सम्बन्ध में जिलाधिकारी एवं अन्य को अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि जनपद में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है, किन्तु व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को कॉमर्शियल सिलेण्डर की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही कम्पनी द्वारा 11 कॉमर्शियल क्षेत्रों के लिए कॉमर्शियल सिलेण्डर उपलब्ध कराये जायेंगे, जिनमें से उपलब्धता के सापेक्ष 04 आवश्यक सेवाओं वाले कॉमर्शियल क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर सिलेण्डर दिये जायेंगे। उन्होंने बताया कि उपलब्धता के आधार पर अवशेष कॉमर्शियल प्रतिष्ठानों को सिलेण्डर दिये जाने पर विचार किया जायेगा।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सभी गैस वितरको को निर्देश दिये कि गैस वितरकों द्वारा बुकिंग उपरान्त बैकलॉग के आधार पर सिलेण्डर उपभोक्ताओं को आपूर्ति किये जायें। प्रयास यह किया जाये कि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से गैस डिलीवर की जाये, जिससे गोदाम पर लगने वाली भीड़ कम होगी तथा जनता के मध्य पैनिक होने की स्थिति पर अंकुश लग जायेगा व अव्यवस्था भी नहीं रहेगी। उन्होंने निर्देश दिये कि मिड-डे-मील हेतु प्राथमिकता के आधार पर पूर्व में प्राप्त किये गये सिलेण्डरों के परिप्रेेक्ष्य में सिलेण्डर निर्गत किये जायें। यदि विद्यालय में कनेक्शन नहीं है तो तत्काल कनेक्शन जारी कर गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करायी जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी गैस वितरक अपने प्रतिष्ठान व गोदाम पर पर्याप्त मात्रा में सीसीटीवी लगवाये व क्रियाशील रखे, जिससे कोई भी असमाजिक तत्व अव्यवस्था न फैला सके तथा अनावश्यक लाभ भी न ले सके।उन्होंने कहा कि गैस वितरक अपने हॉकरों की स्वयं रेण्डम आधार पर चैकिंग करते रहे तथा इस दिशा में निरन्तर जागरूक रहें।

ज़िलाधिकारी ने निर्देश दिये कि तरलीकृत पेट्रोलियम गैस संशोधन आदेश-2026 में प्रावधान है कि पाइप्ड प्राकृतिक गैस कनेक्शन तथा घरेलू एलपीजी दोनों ही कनेक्शन रखने वाला कोई भी व्यक्ति, घरेलू एलपीजी कनेक्शन नहीं रखेगा, या किसी भी सरकारी तेल कंपनी से अथवा उनके वितरकों के माध्यम से घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का रिफिल नहीं प्राप्त करेगा। ऐसे व्यक्तियों को जिनके पास दोनों ही रूप में कनेक्शन हैं, को अपने घरेलू एलपीजी कनेक्शन को तत्काल वापिस करना होगा।’’ के क्रम में सभी ऐसे परिवारों से अपील की जाती है कि वह अपने पीएनजी-एलपीजी कनेक्शन में से एक कनेक्शन तत्काल वापस कर दें एवं एलपीजी की बुकिंग भी न करायें और न ही सिलेण्डर ही प्राप्त करें, जिससे और सुचारू रूप से एलपीजी की आपूर्ति होती रहे। उन्होंने कहा कि ऑयल कम्पनी द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में रिफिल प्राप्त करने के उपरान्त 45 दिन बाद तथा शहरी क्षेत्र में रिफिल प्राप्त करने के उपरान्त 25 दिन बाद बुकिंग करने का प्रावधान किया गया है। सभी उपभोक्ता उक्तानुसार अवगत हों एवं उक्त का अनुपालन करें।
उन्होंने विभिन्न गैस कम्पनियों की बुकिंग एवं ई-केवाईसी एप एवं दूरभाष जारी करते हुए कहा कि उपभोक्ता अनावश्यक रूप से गैस वितरकों के यहां जाकर परेशान न हो, उपरोक्तएप द्वारा एवं दूरभाष के माध्यम से घर पर ही बुकिंग/ई-केवाईसी स्वयं ही कर सकते हैं

कम्पनी

काॅल/एसएमएस

व्हाटसएप

हेल्पलाईन नंबर

एप का नाम

आई0ओ0सी0

7718955555

7588888824

18002333555

indianOil One

बी0पी0सी0

7715012345@7718012345

1800224344

18002243444

HelloBPCL

एच0पी0सी0

9493602222

9222201122

18002333555

HP PAY

जिलाधिकारी ने  सभी गैस वितरकों को उपभोक्ताओं एवं मीडिया आदि से शालीन व्यवहार रखने के निर्देश देते हुए कम्पनी के नियमों से अवगत कराने के निर्देश दिये। तीनों विक्रय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह निरन्तर एलपीजी की आपूर्ति हेतु सजग रहें। यह उक्त तीनों का उत्तरदायी है। यदि किसी भी गैस वितरक की संलिप्तता कहीं भी प्रकाश में आती है तो उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाहियाँ करायी जायेगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाये कि किसी भी दशा में घरेलू सिलेण्डरों का व्यावसायिक प्रयोग होटल, रेस्टोंरेट, ढ़ाबों, ठेले एवं खोमचों पर न हो।

Post a Comment

Previous Post Next Post