गौरव सिंघल, गंगोह। सड़क दुर्घटना में हुई दो चचेरे भाईयों की मौत हो गई। जिससे पूरे गांव में हडकम्प मच गया। जानकारी के अनुसार बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली (बुग्गी) की आमने-सामने की भिडन्त में साकिब 14 वर्ष और साबिर 16 वर्ष की मौत हो गई। दोनों बच्चे गांव के सरकारी स्कूल में पढते थे। वे महंगी पेट्रोल पम्प से बाइक में पेट्रोल डलवाकर गंगोह जा रहे थे कि सत्संग भवन के पास उक्त दर्दनाक हादसा हो गया। गंभीर रूप से घायल दोनों भाईयों को आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से सीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक चिकित्सा देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल से निकलते ही रास्ते में पहले साकिब पुत्र वादिल 14 वर्ष और फिर साबिर पुत्र ने दम तोड दिया। दोनों सगे चाचा-ताऊ के लडके थे। इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दुर्घटना का शिकार बने दोनों बच्चे अपने सात भाई बहनों में तीसरे नम्बर के थे, और कक्षा तीन व चार के छात्र थे।
