गौरव सिंघल, देवबंद। कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया की नेशनल चैंपियनशिप में ब्रोंज मेडल जीतने पर आज बसंत कराटे एकेडमी पहुंचने पर नीशु प्रजापति व तनु प्रजापति का माला पहनाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर कराटे कोच बसंत उपाध्याय ने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का शानदार परिणाम है। उन्होंने खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की कामना करतेे हुए कहा कि बसंत कराटे एकेडमी परिवार को अपने सभी विजेता खिलाड़ियों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आगे भी सभी खिलाडी इसी तरह बसंत कराटे एकेडमी, देवबंद नगर और जनपद सहारनपुर का नाम देशभर में ऊंचा करते रहेंगे।
