शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के गांव अथाई निवासी B.Tech. के छात्र दिवांशु की प्रेमनगर इलाके में युवक आपसी संघर्ष में घायल हो गया था। घायल युवक दिव्यांशु जाटराना पुत्र अमित जाटराना की गम्भीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा उसे दून अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में एम्बुलेंस खराब होने पर पुलिस द्वारा घायल युवक को पुलिस के सरकारी वाहन से उपचार हेतु दून अस्पताल लाते हुए घायल के परिजनों की घटना की सूचना दी गई, जो सूचना पर दून अस्पताल पहुँचे दून अस्पताल में घायल युवक की उपचार के दौरान देर रात्रि में मृत्यु हो गई।
पुलिस द्वारा मृतक के शव को अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी में रखवाया गया। घटना के संबंध में परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।
