शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में बीएससी कंप्यूटर साइंस पंचम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद कॉलेज परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के डॉ. संदीप मित्तल एवं बीसीए विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव तायल द्वारा किया गया।
प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने कहा कि सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि निरंतर प्रयास, आत्मविश्वास और सही दिशा में की गई मेहनत से मिलती है।उन्होंने कहा कि आज के ये परिणाम छात्रों की लगन और उनके शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।बीसीए विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव तायल ने कहा कि तकनीकी शिक्षा इस दौर में कंप्यूटर साइंस के छात्रों के पास अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि यदि वे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें, तो वे न केवल अपने परिवार बल्कि समाज और देश का नाम भी रोशन कर सकते हैं।
संस्थान के मीडिया प्रभारी आलोक गुप्ता ने बताया कि घोषित परिणामों के अनुसार प्रथम स्थान हर्षित शर्मा ने 86.33% अंक प्राप्त कर हासिल किया। द्वितीय स्थान सुयश शर्मा ने 86.17% अंकों के साथ प्राप्त किया, तृतीय स्थान रिमिल ने 85.83% अंक प्राप्त कर प्राप्त किया।कार्यक्रम में चन्दना दीक्षित, रजत शर्मा, हर्षित गोयल, हर्षिता, निरंकार शर्मा, देवेश भारद्वाज, नवनीत चौहान, अंकुर अग्रवाल, अनुज गोयल, रोबिन मलिक, शेखर, प्रशांत गुप्ता, विनीता चौधरी, अमित, सतीश, शशांक भारद्वाज, लवी वर्मा एवं पवन बालियान शामिल रहे।प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।
अंत में प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा यह विश्वास व्यक्त किया कि ये छात्र आगे चलकर समाज में एक महत्वपूर्ण योगदान देंगे । उन्होंने यह भी कहा कि कॉलेज हमेशा छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा । कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया, जिसमें सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षकों एवं छात्रों का आभार व्यक्त किया गया।
