शि.वा.ब्यूरो,मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में विधि के छात्र-छात्राओं हेतु एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसका विषय कानून तथा अर्थशास्त्र का सम्बन्ध रहा। अतिथि व्याख्यान में ममता चौहान (जी0सी0 पब्लिक स्कूल) मुख्य वक्ता रहीं। कार्यक्रम में बीए एलएलबी, बीकाम एलएलबी के प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लियां। मुख्य वक्ता ने कहा कि कानून और अर्थशास्त्र का आपस में गहरा सम्बन्ध है, क्योंकि कानून आर्थिक गतिविधियों को नियंत्रित करता है तथा अर्थशास्त्र उनके प्रभाव को समझाता है। उन्होंने कहा कि अर्थशास्त्र सीमित संसाधनों के सही उपयोग तथा वितरण पर ध्यान देता है, जबकि कानून यह सुनिश्चत करता है। उन्होंने कहा कि यह वितरण न्यायपूर्ण तथा नियमों के अनुसार हो, जैसे-व्यापार तथा अनुबंध से जुड़े कार्य कानून द्वारा नियत्रिंत किये जाते है।
कार्यक्रम में श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ की प्राचार्य डॉ0 पूनम शर्मा ने मुख्य अतिथि को सम्मान चिन्ह भेंट किया।कार्यक्रम का संचालन आंचल अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में शिक्षक संजीव कुमार, सोनिया गौड़, आंचल अग्रवाल, राखी प्रमोद तुपे, विश्वेन्द्र पंवार, डॉ0 नाहिद अंजुम, विनय तिवारी व त्रिलोक चन्द का सहयोग रहा।
