शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। समृद्धि का नवयुग यूपी का स्वर्णयुग उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आज एस.डी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी व जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में वृहद रोजगार मेला-2026 का भव्य आयोजन किया गया। रोजगार मेले में 48 प्रतिभागी कंपनीयों जैसे-एलइनटी, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, एलआइसी, फैस्पी, जेजे इन्टरप्राइंसेज इत्यादि के एचआर द्वारा 1072 रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थीयों का प्रारंभिक चयन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद के प्रभारी मंत्री डा० सोमेंद्र तोमर द्वारा किया गया। उन्होने राज्य सरकार की 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सरकार की मुख्य योजनाओं से अवगत कराया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष डा0 वीरपाल निर्वाल, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय वर्मा, विधायक राजपाल सिंह बालियान, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी द्वारा दीप प्रज्जवलन कर रोजगार मेले का शुभारम्भ किया गया। मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, अपर जिलाधिकारी वित्त गजेन्द्र कुमार, एसडीएम प्रवीण द्विवेदी, जिला सेवायोजन अधिकारी पारूल सिंघल, एस.डी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अनुभव कुमार सचिव, विनोद कुमार उपाध्यक्ष, डा० सिद्धार्थ शर्मा निदेशक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समीति के सदस्य डा0 राजीव कुमार द्वारा किया गया।

