शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। कैराना में मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीना के आदेशों के अनुपालन में आज इमरान द्वारा लगभग 20 बीघा, शाहदीन द्वारा लगभग 26 बीघा एवं लोकेश गोयल, राजीव मलिक, सन्नी जैन द्वारा लगभग 02 बीघा भूमि में अनाधिकृत रूप से कराई जा रही अवैध प्लॉटिंग को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के अफसरों ने बताया कि उक्त अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे, परन्तु अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था। आज उक्त 03 स्थलों पर लगभग 48 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। इस अवसर पर प्राधिकरण कार्यालय के सहायक अभियंता, अवर अभियंता, एवं प्राधिकरण टीम के साथ साथ सम्बन्धित थाने का पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित रहा।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के अफसरों ने बताया कि उक्त अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे, परन्तु अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था। आज उक्त 03 स्थलों पर लगभग 48 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। इस अवसर पर प्राधिकरण कार्यालय के सहायक अभियंता, अवर अभियंता, एवं प्राधिकरण टीम के साथ साथ सम्बन्धित थाने का पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित रहा।.jpg)