शि.वा.ब्यूरो, मीरापुर। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के निर्देशन में आज पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजय कुमार द्वारा कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी गोवंश स्वस्थ्य पाये गए।
पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजय कुमार ने बताया कि गौआश्रय स्थल पर पर्याप्त मात्रा में भूसा ,स्वच्छ पेयजल व हरा चारा उपलब्ध मिला। उन्होंने गौवंशों को नियमित रूप से हरा चारा, खल चोकर देने एवं साफ सफाई करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान केयरटेकर उपस्थित मिले।
.jpg)