शि.वा. ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन में परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के अंतर्गत एआरटीओ प्रवर्तन की अध्यक्षता में डीएवी पीजी कॉलेज के एनएसएस कैम्प में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
एआरटीओ प्रवर्तन सुशील कुमार मिश्र द्वारा कार्यशाला में उपस्थित सभी एन एस एस वॉलेंटियर्स को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाते हुए अपील की गयी कि सडक सुरक्षा के नियमों का पालन जरूर करें और स्वंय भी सुरक्षित रहें औरों को भी सुरक्षित रखें। डीएवी पीजी कॉलेज मैं एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. डॉ० संजीव कुमार ने कहा कि सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए हमें जागरूक होना होगा।
डॉ राजीव कुमार द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए भारत मे होने वाली सडक़ दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली मौतों के विषय मे जानकारी दी गई।इस अवसर पर परिवहन विभाग की ओर से सभी वालंटियर्स को सड़क सुरक्षा/यातायात नियमों के कैलेन्डर एवं जागरूकता हेतु पम्पलेट्स वितरित किये गये। कार्यक्रम में प्रो डॉ रचना त्यागी, प्रो डॉ आसिफ व वालंटियर् पलक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
