मुख्य विकास अधिकारी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रदर्शनी वन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

शि.वा. ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने आज कलेक्ट्रेट प्रागण से महिला कल्याण विभाग की योजनाओं के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रदर्शनी वन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन की मंशानुरूप योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी वैन एक सप्ताह तक जनपद व तहसील तथा विकासखंडों पर पहुंच कर महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित अन्य संचालित  विभिन्न योजनाओं की जानकारी जनसामान्य को उपलब्ध करायी जाएगी।

इस  अवसर पर महिला सशक्तिकरण, कन्या उत्थान, बाल संरक्षण एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी जनसामान्य को प्रदान की गई। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गजेंद्र कुमार ने बताया कि यह प्रदर्शनी वैन एक सप्ताह तक संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में जाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

प्रदर्शनी वैन विकास खण्डवार एवं क्षेत्र, नगर पंचायतों तथा प्रमुख चौराहों पर भी पहुंचकर आमजन को जागरूक करेगा, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं एवं पात्र लाभार्थी शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुशील कुमार यादव तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post