मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषणकी अध्यक्षता मे मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जनपद  में मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत ऋण वितरण कार्यक्रम एवं सीएम यूवा ऐप के प्रचार-प्रसार कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद के युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रेरित करना तथा उन्हें विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना रहा।

इस अवसर पर पात्र लाभार्थियों को बैंक के माध्यम से स्वीकृत ऋणों का वितरण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर एवं उद्यमी बनाने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने संबंधित विभागों एवं बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ पात्र अभ्यर्थियों तक पहुंचाया जाए।

कार्यक्रम में सीएम यूवा ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, योजना की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। युवाओं को अधिकाधिक संख्या में ऐप डाउनलोड कर योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त उद्योग आशीष कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक अनिल कुमार साहित सभी बैंकों के जिला समन्वयक मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post