शि.वा.ब्यूरो मुजफ्फरनगर। कम्पोजिट स्कूल अलमासपुर में डॉ0 राजीव कुमार द्वारा बाल विवाह मुक्त मुज़फ्फर नगर के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ0 राजीव कुमार द्वारा बाल विवाह की रोकथाम हेतु बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी, पुलिस आपातकालीन सेवा हेल्पलाइन नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या स्थानीय पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत बाल विवाह अपराध है, जिसमें 02 वर्ष की सजा व 01 लाख रूपए का जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि भारत में शादी हेतु लड़के की आयु 21 वर्ष व लडकी की आयु 18 वर्ष है।
कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार के मार्गदर्शन में विद्यालय स्टाफ वंदना, उपमा व श्रीमती सुरुचि का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रतिभाशाली बालिकाओं प्रिंसी, वंशिका, परिधि, स्वाति, वीरा व खुशबू को फूलमालाओं से सम्मानित किया गया।
