मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, डा० जितेन्द्र गुप्ता ने की डेयरी क्षेत्र में उपलब्ध तकनीकों की जानकारी को जन सामान्य तक पहुंचाने की अपील, सामयिक परिचर्चा गोधन समागम 23 फरवरी को

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, डा० जितेन्द्र गुप्ता ने बताया है कि डेयरी क्षेत्र के समग्र विकास हेतु चलाई जा रही योजनाओं के प्रचार-प्रसार, डेयरी क्षेत्र में उपलब्ध तकनीकों की जानकारी को जन सामान्य तक पहुंचाने, उन्नतशील स्वदेशी गोवंशीय नस्लों के बारे में जानकरी देने, डेयरी प्रबन्धन आदि विषयों पर सामयिक परिचर्चा हेतु 23 फरवरी को गोधन समागम का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी लाइव वेबकास्टिंग विकास भवन सभागार में किया जाना है, जिसमें नन्द बाबा दुग्ध मिशन के समस्त लाभार्थियों व आवेदकों, जनपद की समस्त गऊशालाओं ग्राम प्रधानों एवं प्रगतिशील पशुपालको को प्रतिभाग कराया जाना है।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आप अपने क्षेत्रान्तर्गत नन्द बाबा दुग्ध मिशन के समस्त लाभार्थियों व आवेदकों, जनपद की समस्त गऊशालाओं ग्राम प्रधानों एवं प्रगतिशील पशुपालको को अपने स्तर से सूचित कराते हुए 23 फरवरी को प्रातः 10.00 बजे विकास भवन सभागार में लाइव वेबकास्टिंग में प्रतिभाग कराया जाना सुनिश्चित करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post