डायट में जनपदीय बाल उत्सव एवं सम्मान समारोह आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जनपदीय बाल उत्सव एवं सम्मान समारोह 2025-26 कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर के सभागार में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, विश्व दीपक त्रिपाठी प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, राजीव कुमार प्रवक्ता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, संदीप कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,  जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अंकुर कुमार व एआरपी उषा रानी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। 

मुख्य अतिथि मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि जो विचार धाराए बच्चों द्वारा अभिव्यक्त की गई, बच्चों के बोलने के तरीके, उनके आत्मविश्वास को देखकर/ सुनकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा का अधिकार सबके लिए समान है, चाहे वह लड़का हो अथवा लड़की। बच्चे अच्छी प्रकार से पढ़ें, अपने गुरुओं और घर पर अपने माता-पिता कीआज्ञा का पालन करते हुए उनका सम्मान करें उन्होंने कहा कि यदि ऐसा करते हैं तो वें जीवन में सदैव सफल रहेंगे। उन्होंने कहा कि अपने घर में व घर के बाहर की और नालियों की साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए। यदि साफ- सफाई संबंधी कोई दिक्कत आती है तो उनसे दूरभाष पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई में अपना पूर्ण योगदान दें। 

उत्सव के दौरान जिला स्तरीय मेरे बदलाव की कहानी और कॉमिक मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के विकास खण्डों में संचालित विभिन्न विद्यालयों से आये छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन के लिए विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।  05 चयनित कॉमिक बुक व 05 मेरे बदलाव की कहानी को आगामी दिनों में मंडल स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा जिसमें चयनित बच्चे प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में अध्यापकों, जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स और मीना मंच कार्यक्रम के नोडल शिक्षक- शिक्षिकाओं को भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने अपने संबोधन में बताया कि यह बाल उत्सव विद्यार्थियों में स्वाभिमान, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति की क्षमता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post