शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर मे ’’खेल पोषण और आहार योजना’’ विषय पर चल रही दो दिवसीय कार्यशाला का समापन किया गया। कार्यशाला के दूसरे दिन का शुभारम्भ मुख्य वक्ता प्रोफेसर प्रवीण कादियान, एमएस कॉलेज सहारनपुर और डा0 सोनाली सिंह विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग जैन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर तथा विशिष्ट अतिथियों में डा0 प्रेरणा मित्तल, प्राचार्य श्रीराम कॉलेज, डा अशोक कुमार निदेशक श्रीराम कॉलेज, डा विनीत कुमार शर्मा डीन एकेडमिक्स श्रीराम कॉलेज, डा प्रमोद कुमार, विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रजव्वलित करके किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रोफेसर प्रवीण कादियान एमएस कॉलेज सहारनपुर ने कहा कि खेल पोषण (Sports Nutrition)) एथलीटों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने, रिकवरी तेज करने और ऊर्जा स्तर बनाए रखने के लिए संतुलित आहार (कार्बाेहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, खनिज) और उचित हाइड्रेशन का विज्ञान है। इसमें 60 प्रतिशत कार्बाेहाइड्रेट, 20 प्रतिशत प्रोटीन, और 20 प्रतिशत वसा का अनुपात सामान्य है, जिसे प्रशिक्षण और खेल की जरूरतों के अनुसार अनुकूलित किया जाता है।
मुख्य वक्ता डा0 सोनाली सिंह ने बताया कि एक एथलीट के लिए आदर्श डाइट किसी भी हेल्दी इंसान के लिए बताई गई डाइट से बहुत अलग नहीं होती है और जबकि कुछ स्पोर्ट्स में एथलीट को एक खास वेट ग्रुप या बॉडी फैट में फिट होना ज़रूरी होता है, स्पोर्ट्स में न्यूट्रिशन के फायदे सिर्फ दिखने में नहीं होते। आपको ज्यादा देर तक और ज्यादा मेहनत से ट्रेनिंग करने में मदद करता है। थकान देर से शुरू होती है, एक हेल्दी इम्यून सिस्टम बनाए रखता है, परफॉर्मेंस बढ़ाता है, रिकवरी बेहतर करता है, बॉडी कंपोजीशन बेहतर करता है, चोट लगने का खतरा कम करता है। डा प्रेरणा मित्तल ने कहा कि विभाग भविष्य मे भी इस तरह के कार्यक्रमों को आयोजित कराता रहे, ताकि छात्र-छात्राओं को ज्ञानवर्धन में सहायता मिलती रहें।
इस अवसर पर प्रमोद कुमार द्वारा मुख्य वक्ता प्रोफेसर प्रवीण कादियान और डा अब्दुल अजीज खान, कार्यक्रम समन्वयक द्वारा डा0 सोनाली सिंह को बुके किये गया। इस दो दिवसीय कार्यशाला के समापन अवसर पर भूपेन्द्र कुमार प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा विभाग ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर उन्होने दोनो मुख्य वक्ताओं का आभार प्रकट किया और सभी साथी प्रवक्ताओं का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता विश्वदीप कौशिक ने किया।


