गौरव सिंघल, गागलहेडी। मोन्ट फोर्ट स्कूल गागलहेडी परिसर में भव्य कार्निवाल का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अमित नागर थानाध्यक्ष गागलहेडी द्वारा फीता काटकर किया गया। उनके आगमन पर विद्यालय परिवार द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। कार्निवाल में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न आकर्षक फूड स्टॉल, मनोरंजक राइड्स तथा खेल स्टॉल लगाए गए थे, जहाँ बच्चों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया। रंगारंग माहौल, संगीत और हंसी-खुशी के बीच पूरा परिसर उत्सव स्थल में परिवर्तित हो गया।
कार्यक्रम के समापन महिला चौकी इंचार्ज मोनिका यादव ने लकी ड्रा निकाल कर किया। लक्की ड्रा में प्रथम पुरस्कार एलइडी टीवी सहारनपुर के शोभित गुप्ता द्वितीय पुरस्कार माइक्रोवेव खजूरी अकबरपुर की पार्वती तृतीय पुरस्कार गैस स्टोव मक्के बांस कैफ अली का निकाला। इसी प्रकार से अन्य इनाम भी निकाले गए। पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी विजेताओं ने पुरस्कार प्राप्त कर हर्ष व्यक्त किया।

