रोजगार मेले का आयोजन 17 फरवरी को डीएवी डिग्री कॉलेज में

शि.वा.ब्यूरो, जानसठ। जिला सेवायोजन कार्यालय एवं डीएवी डिग्री कॉलेज जानसठ के संयुक्त तत्वाधान में एक रोजगार मेले का आयोजन 17 फरवरी को डीएवी डिग्री कॉलेज जानसठ के परिसर में किया जा रहा है, जिसमें निजि क्षेत्र की  लगभग आठ से दस कम्पनियां लगभग 750 विभिन्न पदों हेतु परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगी, जिसमें केकेसी एन्टरप्राइजेज, एडलवाइस लाइफ इंश्योरेंस, हॉली हर्ब्स, पुखराज हेल्थ केअर प्रा0लि0 आदि नियोजकों द्वारा हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा आदि योग्यताधारक अभ्यर्थियों के लिए एग्जीक्यूटिव, टेक्निकल असिस्टेंट, फील्ड एक्जीक्यूटिव, इंश्योरेंस एडवाइजर आदि पदों के लिए चयन किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in  पर जॉबसीकर के रूप में ऑनलाइन पंजीकरण कराकर शामिल हो सकते है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु सभी अभ्यर्थी अपने साथ पंजीयन कार्ड,समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, फोटो आईडी एवं बॉयोडाटा लेकर अवश्य आए। रोजगार मेले में प्रतिभाग तथा चयन पूर्णतः निशुल्क है। किसी प्रकार की असुविधा की स्थिति में जिला सेवायोजन कार्यालय मुजफ्फरनगर में सम्पर्क  कर सकते है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post