गौरव सिंघल, बेहट। जनपद के कस्बा बेहट निवासी महिला गुड़िया शुक्ला से ऑनलाइन ठगी कर उनके पीएनबी खाते से निकाले गए दो लाख रुपये कोतवाली पुलिस की साइबर सेल टीम ने वापस करा दिए है। बता दे कि 19 दिसंबर 2025 को गुड़िया शुक्ला ने एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से बेहट कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी, कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उससे ऑनलाइन ठगी कर ली गई है। उसके पीएनबी खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए हैं। शिकायत के बाद पुलिस की साइबर सेल टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संबंधित बैंक के अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया और महिला के खाते से निकाले गए दो लाख रुपये फ्रीज करा दिए। पुलिस ने पीड़ित महिला को कोतवाली बुलाया और उसके खाते से निकाली गई शत-प्रतिशत धनराशि वापस कराई। इस पर महिला ने पुलिस टीम का धन्यवाद किया।
महिला से दो लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी, साइबर सेल टीम ने कराए वापस
byHavlesh Kumar Patel
-
0