पिकेट इंटर काॅलेज में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित, केशव मिस्टर फेयरवेल व मुस्कान मिस फेयरवेल घोषित

शि.वा.ब्यूरो, खतौली। पिकेट इंटर काॅलेज में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान केशव को मिस्टर फेयरवेल एवं मुस्कान को मिस फेयरवल का खिताब दिया गया। 

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रबन्धक एसटी गिल ने 12वीं कक्षा को आर्शिवाद प्रदान करते हुए उन्हें हर क्षेत्र में अपना 100 प्रतिशत योगदान देने का आहवान किया। कार्यक्रम को सम्बाधित करते हुए प्रवक्ता पी डिकोस्टा ने कहा कि बड़ों को सम्मान देना और छोटों को स्नेह देना भारतीय परम्परा है, इसी के तहत आज यह विदाई समारोह आयोजित किया गया है।  

इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजीव कुमार लाल सहित बतौर विशिष्ट अतिथि जूनियर हाई स्कूल भैंसी के प्रधानाचार्य अमीर आजम, जूनियर हाई स्कूल नावला की प्रधानाचार्य सविता देवी मुख्य रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन छात्रा इलमा ने किया। कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य के धन्यवाद ज्ञापन व राष्ट्रगान के सम्पन्न हुआ। 

Post a Comment

Previous Post Next Post