शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार व सिविल जज सीनियर डिवीजन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ सत्येंद्र कुमार चौधरी के निर्देशन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम तहसील में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष बाल कल्याण समिति रीना पवार एवं विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी मानव तस्करी विरोधी इकाई जय सिंह भाटी का नायब तहसीलदार प्रीति ने बुके देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेस 5 के तहत महिला एवं बाल सुरक्षा हेतु शासन एवं प्रशासन की हेल्पलाइन नंबर आदि के बारे में जागरूक किया। थाना प्रभारी जय सिंह भाटी ने महिलाओं को प्रशासनिक हेल्पलाइन नंबर 112 महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं बाल विवाह बाल, भिक्षावृत्ति, बाल श्रम आदि के बारे में जागरूक किया।
पैरालीगल वालंटियर गौरव मालिक ने आगामी 22 फरवरी को विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुजड़ू मेंआयोजित होने वाले मेगा शिविर के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ लेने के लिए जागरूक किया एवं 14 मार्च 2026 को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में किस प्रकार व्यक्ति अपने विवादों बैंक विवाद ,यातायात विवाद, घरेलू संपत्ति विवाद, पारिवारिक विवाद आदि का निस्तारण सरल एवं आसान तरीके से कैसे कराये जागरूक किया। विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाले निशुल्क अधिवक्ता एवं विधिक हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में जागरूक किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने बाल विकास परियोजना द्वारा उपस्थित गर्भवती महिलाओं एवं धात्रीयो को पोषण किट देकर लाभान्वित किया जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन संस्था ग्रामीण समाज विकास केंद्र से गजेंद्र सिंह ने जनकल्याणकारी योजनाएं वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन ,बाल सेवा योजना, श्रमिक योजना आदि के बारे में पात्र लोगों को संबंधित विभाग से लाभ लेने को जागरूक किया और बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत उपस्थित समस्त जन समूह को बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई नायब तहसीलदार प्रीति ने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर जगत सिंह हेड कांस्टेबल अमरजीत पैरा लीगल वालंटियर रजनी पवार धनीराम बबीता प्रवेश एवं सदर तहसील के समस्त कर्मचारियों का सहयोग रहा।

