एमडीएस विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मे बाल विवाह मुक्त मुज़फ्फर नगर हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

शि.वा. ब्यूरो, मंसूरपुर। एमडीएस विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बाल कल्याण समिति से सदस्य डॉ. राजीव कुमार द्वारा आज बाल विवाह मुक्त मुज़फ्फर नगर के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाल विवाह की रोकथाम हेतु बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी, पुलिस आपातकालीन सेवा हेल्पलाइन नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या स्थानीय पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। 

डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत बाल विवाह अपराध है जिसमें 02 वर्ष की सजा व 01 लाख रूपए का जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि भारत में शादी हेतु लड़के की आयु 21 वर्ष व लडकी की आयु 18 वर्ष है। जन जागरूकता अभियान में विद्यालय प्रबंधक अनिल शास्त्री, प्रधानाचार्य अनिल कुमार एवं स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post