शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आज जनपद के थोक मदिरा अनुज्ञापियों की बैठक जिला आबकारी अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित गयी। बैठक में आबकारी नीति 2026-27 पर चर्चा की गयी। जिला आबकारी अधिकारी ने आबकारी नीति वर्ष 2026-27 में दिये गये प्राविधानुसार थोक अनुज्ञापनों की वर्ष 2026-27 हेतु लाइसेंस फीस में हुये बदलाव के सम्बन्ध में अवगत कराया।
जिला आबकारी अधिकारी ने थोक अनुज्ञापियों से अनुज्ञापनों के नवीनीकरण कराये जाने हेतु अपील की एवं उनके द्वारा वर्ष 2025-26 की दुकानों की समस्त देय का तत्काल भुगतान करने का निर्देश दिया। उन्होंने थोक अनुज्ञापनों पर अवशेष स्टॉक के निस्तारण के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने थोक अनुज्ञापनों से आसवनियों को वर्ष 2025-26 हेतु इण्डेन्ट लगाये जाने की अन्तिम तिथि एवं वर्ष 2026-27 हेतु इण्डेन्ट लगाये जाने की प्रथम तिथि आदि के सम्बन्ध में भी जानकारी प्रदान की।

