जनपद में परिवहन मेला 20-21 फरवरी को, एकमुश्त कर व्यवस्था, कर निर्धारण की प्रक्रिया, कर गणना, भुगतान की विधि एवं समय-सीमा के संबंध में उपलब्ध करायी जायेगी विस्तृत जानकारी

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अजय मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में परिवहन विभाग द्वारा एकमुश्त कर ढाँचे (ONE TIME TAX) के लागू होने के उपरान्त आरटीओ स्तर पर 20 एवं 21 फरवरी को परिवहन मेले का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि परिवहन मेले में एकमुश्त कर व्यवस्था से संबंधित नियमों, कर निर्धारण की प्रक्रिया, कर गणना, भुगतान की विधि एवं समय-सीमा के संबंध में वाहन स्वामियों एवं विभिन्न ट्रांसपोर्ट संगठनों को विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी।

उन्होंने बताया कि वाहन स्वामियों की शंकाओं का समाधान मौके पर ही किया जायेगा तथा आवश्यकतानुसार कर भुगतान-समायोजन की सुविधा प्रदान की जायेगी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अजय मिश्रा ने कहा कि उक्त मेले में अधिक से अधिक वाहन स्वामी उपस्थित होकर एक मुश्त कर व्यवस्था, नियम, कर निर्धारण प्रक्रिया की जानकारी, वाहन स्वामियों की शंका समाधान हेतु 20 एवं 21 फरवरी को परिवहन कार्यालय में प्रातः 11:00 बजे से आयोजित परिवहन मेला में प्रतिभाग करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post