शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी राजीव चौहान ने जनपद के भूतपूर्व सैनिको, सैनिक आश्रितो, शहीद सैनिको की पत्नियो को सूचित किया है कि 26 फरवरी को समय प्रातः 11.00 बजे जिला सैनिक कल्याण एंव पुनर्वास कार्यालय में बैठक का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने अपील की है कि अपनी समस्याओ के निराकरण हेतु इस बैठक में समय से उपस्थित होकर लिखित में अपनी समस्याओ का ब्यौरा प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद संबंधी समस्या, पुलिस सुरक्षा संबंधी समस्या, बैंक से ऋण संबंधी समस्या, पेंशन संबंधी समस्या, शिक्षा संबंधी समस्या, चिकित्सा संबंधी समस्या, आर्थिक अनुदान संबंधी समस्या एवं सैनिको से प्राप्त अन्य प्रकार की शिकायतो का निराकरण किया जाएगा।
जिला सैनिक कल्याण एंव पुनर्वास कार्यालय में बैठक का आयोजन 26 फरवरी को
byHavlesh Kumar Patel
-
0