सहायक श्रमायुक्त प्रवीण चन्द्र दत्त ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से की 15 फरवरी तक नवीनीकरण कराने की अपील

गौरव सिंघल, सहारनपुर। उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिक, जिनके द्वारा अपने पंजीयन का नवीनीकरण अभी तक नहीं कराया गया है, उनको नवीनीकरण कराये जाने हेतु बोर्ड द्वारा नवीनीकरण कराये जाने की समय अवधि 15 फरवरी, 2026 तक बढा दी गयी है। सहायक श्रमायुक्त प्रवीण चन्द्र दत्त ने कहा कि ऐसे सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिक जिनके द्वारा 04 वर्ष या उससे अधिक समय से नवीनीकरण नहीं कराया गया है, वे अपने पंजीकरण का नवीनीकरण 15 फरवरी 2026 तक अवश्य करा लें। इसके बाद जिन श्रमिकों का पंजीकरण नवीनीकरण नहीं होगा उनको निष्क्रिय सूची में सम्मिलित कर दिया जायेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post