विवाहित महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन किया

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद के तीतरो थाना क्षेत्र के गांव बाल्लू निवासी विवाहिता साक्षी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल भेज दिया। विवाहिता साक्षी के ससुरालियों ने बताया कि पति-पत्नी में खाना बनाने को लेकर मामूली विवाद हो गया था। इसके बाद साक्षी ने गुस्से में जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे गंगोह स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।

Post a Comment

Previous Post Next Post