गौरव सिंघल, बड़गांव। लोन दिलाने के नाम पर महिला से हजारों रूपए की ठगी कर ली गई। साइबर ठग ने ऑनलाइन ऋण दिलाने का झांसा देकर चंदपुर मजतबा निवासी अनिता से 50 हजार रुपए की ठगी कर ली। आरोप है कि ठग ने पैसा न देने पर महिला के घर सीबीआई भेजने की धमकी दी। सीबीआई का नाम सुनकर महिला घबरा गई। पीड़ित महिला ने अपनी बेटी के साथ थाने पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है।