गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की थाना बिहारीगढ पुलिस ने 173 ग्राम चरस के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक जनपद की थाना बिहारीगढ पुलिस ने गणेशपुर टोल आरव सिटी के पास से 173 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दो मामले पूर्व में भी दर्ज है।