धोखाधड़ी का वांछित आरोपी गिरफ्तार

गौरव सिंघल, बेहट। जनपद की थाना बेहट पुलिस ने धोखाधडी  के मामले के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार जनपद की बेहट थाना पुलिस ने जमीन बेचने के नाम पर लक्खी बाग थाना पलटन बाजार देहरादून निवासी सतनाम सिंह से 12 बीघा 10 बिस्सा जमीन बेचने के नाम पर की गई 47.29 लाख की धोखाधडी के आरोपी इम्तियाज निवासी गांव कासमपुर पाउली को ग्लोकल यूनिवर्सिटी के सामने से गिरफ्तार किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post