रेलवे की भूमि पर कब्जे संबंधी बजरंग दल नेता विकास त्यागी की शिकायत का प्रशासन ने लिया संज्ञान

गौरव सिंघल, देवबंद। देश- प्रदेश में रेलवे की भूमि पर कब्जा किए जाने संबंधी बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी की शिकायत का जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। मंडलायुक्त ने मंडल रेल प्रबंधक अंबाला को प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। बता दे कि बजरंग दल नेता  विकास त्यागी ने 26 दिसंबर को प्रधानमंत्री गृहमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा था कि देश- प्रदेश में रेलवे पटरियों स्टेशनों व रेलवे की भूमि पर बड़े पैमाने पर कब्जा किया जा रहा हैं। कहीं पर तो पक्के भवनों का निर्माण कर लिया गया। कई स्थानों पर मजार, दरगाह व मस्जिदें बनाकर अतिक्रमण किया गया है। 

उन्होंने आशंका जताई थी कि इन  अवैध कब्जा करने वालों में बांग्लादेशी, रोहिंग्या व घुसपैठिए भी हो सकते हैं।  यह सुरक्षा के खतरे के साथ-साथ राजस्व की भी बड़ी हानि है। बजरंग दल नेता विकास त्यागी ने मामले की जांच कराकर रेलवे की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की थी। इस संबंध में मंडलायुक्त ने विकास त्यागी की शिकायत का संज्ञान लेते हुए मंडल रेल प्रबंधक अंबाला को कार्रवाई के लिए लिखा है। इसकी प्रतिलिपि रेल मंत्रालय के सचिव एवं मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश को भी भेजी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post