गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की तहसील रामपुर मनिहारान में असहाय एवं गरीब व्यक्तियों को कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जसवंत सैनी राज्यमंत्री, संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास, उ०प्र० सरकार द्वारा असहाय एवं गरीब व्यक्तियों को कम्बल वितरित किए गए। बता दे कि तहसील रामपुर मनिहारान को जिला स्तर से कुल 1450 कम्बल प्राप्त हुये है। जिनमें से 612 कम्बल गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को वितरित किये जा चुके है। जिनको लाभार्थियो के फोटो सहित आपदा प्रहरी ऐप पर अपलोड कर दिया गया है। जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशों के क्रम में गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को शीत लहर एवं ठण्ड से बचने हेतु अवशेष 838 कम्बलों में से 500 कम्बल वितरित किये जाने हेतु लेखपालों को दिये जा चुके है। शासन की मंशा के अनुरूप तहसील प्रशासन की यह कोशिश रहेगी कि तहसील रामपुर मनिहारान क्षेत्रान्तर्गत कोई भी गरीब एवं असहाय व्यक्ति कम्बल वितरण से वंचित न रहे।
