खतौली तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसएसपी व सीडीओ ने अफसरों को दिये आवश्यक निर्देश

शि.वा.ब्यूरो, खतौली मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण  की अध्यक्षता में तहसील के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।  संपूर्ण समाधान दिवस में राशन कार्ड, भूमि विवाद, नगर पालिका, नगर पंचायत राजस्व से संबंधित, श्रम विभाग से संबंधित ,पेंशन, विद्युत विभाग से संबंधित, सड़क आदि संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का संबंधित विभाग के अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर शिकायत का निस्तारण कराएं, यदि कोई ऐसी शिकायत है, जिसका निस्तारण नहीं हो सकता है, उसके संबंध में शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का एक सप्ताह के अंदर  गुणवत्तापूर्ण तथा संतोष जनक एवं समयांतर्गत निस्तारण किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आइजीआरएस पर प्राप्त  शिकायतों का गुणवत्ता परक एवं समयांतर्गत निस्तारण किया जाए । उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए आइजीआरएस की शिकायत कंप्यूटर पर अपलोड होने से पहले शिकायत को अच्छी तरह से पढ़ लें उसके बाद ही कंप्यूटर पर अपलोड कराया जाए। 

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया। उन्होंने शेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को संदर्भित करते हुए निर्देशित किया कि पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से मौके पर पहुंच कर शिकायतकर्ता से शिकायत के सम्बन्ध में फीडबैक लें कि बह संतुष्ट है तथा मौके का फोटो भी कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण  निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर  पर उप जिलाधिकारी निकिता शर्मा, जिला वनाधिकारी अभिनव राज, तहसीलदार अरविंद कुमार व क्षेत्राधिकारी सहित सभी संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post