जनवरी में तृतीय बुधवार को किसान दिवस जनपद स्तर पर जिला पंचायत सभा कक्ष में व जनपद के प्रत्येक खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने बताया कि जनपद के किसान भाइयों की समस्याओं का निस्तारण कराने के उदेश्य से माह जनवरी में तृतीय बुधवार को किसान दिवस दोपहर 12:00 बजे से जनपद स्तर पर जिला पंचायत सभा कक्ष में एवं विकास खण्ड स्तर पर जनपद के प्रत्येक खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया जायेगा। किसान दिवस में किसान भाइयों की समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ उन्हे कृषि क्षेत्र से जुडे हर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की  जानकारियॉ सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों द्वारा दी जायेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post